हॉकी खेलने गए दो युवकों की बिजली से हुई मौत
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर प्रखण्ड़ अंतर्गत आनेवाले अलन्दा पंचायत के गरीयामल गाँव में बिजली के संपर्क में आने से दो युवकों की मौत हो गयी व अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त सूचना के अनुसार यह घटना उस वक्त हुई जब उक्त युवक गांव के पास स्थित एक मैदान से हॉकी खेलकर लौट रहे थे और गिरे हुए बिजली के खंभे को उठाते समय बिजली के संपर्क में आ गए।
उन्हें राजगांगपुर के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित करार दिया। इसके अलावा दो अन्य घायलों की चिकित्सा अस्पताल में जारी हैं।





