सुरक्षाकर्मी की हृदयघात से मौत 

सुरक्षाकर्मी की हृदयघात से मौत 

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

तालचेर प्रखंड अंतर्गत हिंगुला कोयला खदान में एक निजी कंपनी द्वारा नियुक्त सुरक्षा कर्मी दुखबंधु बिस्वाल (58) की कोयला खदान में काम के दौरान हुई आकस्मिक मृत्यु से क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है।
घटना के अनुसार कुमुंडा पंचायत तेंतुली साही निवासी श्री बिस्वाल एक निजी सुरक्षा संस्था में कार्यरत था।  पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह हिंगुला कोयला खदान में ड्युटी के दौरान उनके सीने में अचानक दर्द होने के कारण वह गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। हालांकि घटनास्थल पर हड़कंप मच जाने के कारण एमसीएल अधिकारी, पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दी।