स्थानीय लोगो ने किया ओसीएल का विरोध

स्थानीय लोगो ने किया ओसीएल का विरोध

रामप्रवेश चौधरी ( संवाददाता ) 

चूना पत्थर खदान को लेकर ओसीएल की जनसुनवाई में स्थानीय लोगों का भारी विरोध।लोगो का कहना है कि मर जाएंगे लेकिन जमीन नहीं देंगे। 
सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर ब्लाक अंतर्गत आनेवाले कुकड़ा पंचायत एवं अलांडा पंचायत में आज डालमिया भारत सीमेंट के चूना पत्थर माइंस को लेकर एक जन सुनवाई रखी गई थी जिसमें स्थानीय लोगों का भारी विरोध देखने को मिला। इन लोगों का कहना रहा की मर जाएंगे लेकिन जमीन नहीं देंगे।

आपको बता दें कि दो पंचायतो में आज एक चूना पत्थर खदान को लेकर डालमिया भारत सीमेंट की ओर से सरकार द्वारा जनसुनवाई रखी गई थी, लेकिन विडंबना यह है कि स्थानीय लोगों द्वारा इस जन सुनवाई का भारी विरोध किया गया, यहाँ तक की स्थानीय लोगो ने पत्रकारो तक को इस जनसुनवाई में प्रवेश की अनुमति नही दी।            वही इस जन सुनवाई में प्रशासनिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे, जहाँ इस पत्थर खदान को लेकर स्थानीय लोगो द्वारा भारी विरोध किया गया। यहाँ स्थानीय लोगो की माँग है कि हम मर जाएंगे लेकिन अपना जमीन नहीं देंगे लेकिन कुछ पत्रकारों द्वारा कंपनी के पक्ष में इस खबर को विस्तार से प्रस्तुति की जा रही है जो सरासर गलत है,इसलिए की स्थानीय लोगो ने इस जनसुनवाई में किसी भी पत्रकार को प्रवेश करने की अनुमति नही दी थी। जो भी वीडियो या बाइट ली गई है वह किसी शांत जगह में कंपनी के पक्षकारो से ली गई है।        यहां विडंबना यह है कि स्थानीय लोगों द्वारा कंपनी के इस चुना पत्थर खदान को लेकर स्थानीय लोगों का भारी विरोध देखने को मिला जहां पत्रकारों तक को प्रवेश करने का अनुमति नहीं मिली वही स्थिति को नियत्रण में रखने के लिए प्रशासन द्वारा 12 बटालियन फोर्स तैनात किया गया था।       इस जनसुनवाई में कंपनी के पक्ष में एक भी लोग नहीं दिखे।        यह देखना दिलचस्प होगा कि  कंपनी की पक्ष में सरकार की कलम चलती है या आम नागरिक के पक्ष में सरकारी कलम चलती है फिलहाल स्थानीय जनता को इसका इंतजार है।