शादी करने की नियत से भगा ले जाने व दुष्कर्म करने वाला 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार  

शादी करने की नियत से भगा ले जाने व दुष्कर्म करने वाला 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार  

धर्मेंद्र सिंह (व्यौरो चीफ) 
श्रावस्ती पुलिस अधीक्षक  राहुल भाटी के निर्देशन में जनपद श्रावस्ती में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रभावी नियंत्रण व कार्यवाही तथा महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक  मुकेश चन्द उत्तम के कुशल निर्देशन और क्षेत्राधिकारी इकौना  भरत पासवान के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष विसुनदेव पाण्डेय थाना सोनवा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 229/2025 धारा 137(2), 87, 61(2), 65(1) BNS व 5(ठ)/6, 16/17 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित 02 अभियुक्तगण 1. सुक्खा उर्फ सुखराम पुत्र छोटेलाल 2. महेश पुत्र बाबूराम निवासी सोरहिया दा0 ककरा थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती को भंगहा मोड तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता:  
1. सुक्खा उर्फ सुखराम पुत्र छोटेलाल निवासी सोरहिया दा0 ककरा थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती  
2. महेश पुत्र बाबूराम निवासी सोरहिया दा0 ककरा थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती  

गिरफ्तारी का स्थान:
भंगहा तिराहा थाना कोतवाली भिनगा