शातिर चोरों को दुर्ग पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रेस विज्ञप्ति : दुर्ग पुलिस
आज दुर्ग पुलिस द्वारा कई चोरीयों को अंजाम दे चुके शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इन आरोपीयो के चोरी के 06 मामलों में शामिल होने का भी खुलासा किया है।गिरफ्तार आरोपी पूर्व में भी चोरी के मामलों में हो चुके है गिरफ्तार ।पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से कुल 08 लाख, पच्चीस हजार की सामग्री बरामद की गई है। चोरी के सभी मामलो में 02 महिला सहित 04 आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया है।
इस गिरफ्तारी को अंजाम देने के लिए ए.सी.सी. यू. एवं थाना भिलाई नगर, भिलाई भट्ठी, चौकी स्मृति नगर ने संयुक्त रूप से कार्यवाही की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले मे लगातार चोरी की घटनायें घटित हो रही थी जिसे अन्यंत ही गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के द्वारा चोरी के मामलों में त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपियों की शीघ्र पतासाजी एवं माल बरामदगी हेतु निर्देश प्राप्त हुये थे। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिषेक झा (रा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सायबर) अनुराग झा (रा. पु. से.), नगर पुलिस अधीक्षक (मिलाई नगर) की. डी. त्रिपाठी (रा.पु.से.), के मार्गदर्शन में ए.सी.सी.यू. प्रभारी निरीक्षक नरेश पटेल, निरीक्षक संतोष मिश्रा, थाना प्रभारी भिलाई नगर निरीक्षक मनोज प्रजापति, थाना प्रभारी भिलाई भट्ठी निरीक्षक विपिन रंगारी, प्रभारी स्मृतिनगर उप निरीक्षक नवीन राजपुत के नेतृत्व में ए.सी.सी.यू. एवं थानों की एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था।
इस गिरफ्तारी को अंजाम देने के लिए टीम द्वारा घटना स्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर घटना स्थल एवं उसके आस-पास के आवागमन के मार्गों में लगे सीसीटीवी फूटेज का अवलोकन किया गया जिससे कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के फूटेज प्राप्त हुये, फूटेज के आधार पर जेल से रिहा हुये पूर्व के आदतन चोरी के संदिग्धों से पूछताछ कर एवं होटल लॉज, ढ़ावा मे संदिग्धों के फूटेज दिखाकर आरोपियों के पतासाजी के प्रयास किये जा रहे थे,पतासाजी हेतु विशेष सूत्र भी लगाये गये थे, इसी तरह चोरी के कुछ जगहों पर एक्टिवा स्कूटर जैसे वाहन में सवार कुछ संदिग्ध सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिये थे जिसके आधार पर पतासाजी की जा रही थी, कि इसी दौरान विशेष सूत्रों से पता चलने पर संदेही अनीश एवं बॉबी को सेक्टर 6 मार्केट के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया जो पूछताछ करने पर खम्हरिया, सेक्टर-2 सड़क 16 सेक्टर 6 सड़क 86, सेक्टर 4 सड़क 10, सेक्टर 6 सड़क 82 एवं सेक्टर 9 डॉ मोहन्ती के घर नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किये और चोरी किये गये सोने चांदी के जेवरातों को आपस वॉट कर रखना एवं कुछ जेवरातों को महिला आरोपियों के पास रखना बताये। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गये माल -मशरूका 4 आरोपियों से बरामद कर जप्त किया गया है।
गिरफ्तार आरोपीयो में मोहम्मद अनीश पिता मोहम्मद इलियास, उम्र 36 वर्ष सा. शासकीय स्कूल के सामने जेपी नगर कैम्प-2 भिलाई, गुरजीत उर्फ बॉबी पिता नरेन्द्र सिंह उर्फ तोते, उम्र 26 वर्ष सा. जवाहर नगर, अटल आवास वैशाली नगर हाल पता सेक्टर 6 सड़क 34, भिलाई नगर एवं 02 महिला आरोपी है।
गिरफ्तार आरोपीयो से पुलिस द्वारा सोने के जेवरात, वजन- तकरीबन 128 ग्राम कीमत-7,68,000 रूपये, चांदी के जेवरात वजन तकरीबन 800 ग्राम कीमत 57,600 रूपये ,02 नग मोबाइल फोन , 01 नग हेडफोन और घटना में प्रयुक्त 01 स्कूटी वाहन जब्त किया गया है।
उक्त कार्यवाही में ए.सी.सी.यू. सउनि पूर्ण बहादूर, प्र.आर. चंद्रशेखर वजीर, आरक्षक अनूप शर्मा, पन्ने लाल, संतोष गुप्ता, शाहबाज खान, शिव मिश्रा, शमीम खान, विक्रांत एवं थाना भिलाई नगर से सउनि लेखपाल साहू, प्र.आर. चंद्रप्रकाश, धनंजय वर्मा मिलाई भट्टी से प्र. आर. पुरुषोत्तम साहू, किशोर पॉल, चौकी स्मृति नगर से सउनि रमन की उल्लेखनीय भूमिका रहीं। यह जानकारी पुलिस द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मीडिया के साथ साझा की गई है।





