शमसान के लिए तहसीलदार से गुहार 

 बिसरा प्रखंड़ के हरिजन अपनो की अंतिम संस्कार के लिए जमीन  की मांग कर रहे है तहसीलदार से।
हरिजन समाज में जब किसी की मृत्यु हो जाती है तो उसे मिट्टी के नीचे दफनाया जाता है, पुरखो से यही रिवाज चलता आ रहा है पर पिछले दिनों स्थानीय लोगो ने एक शव को दफनाने नही दिया था जिससे मामला और गरमा गया।
अब हरिजनो के पास शव दफनाने के लिए शमसान नही है इसलिए हरिजन समाज के लोग बिसरा तहसीलदार से शमसान के लिए भूमि की मांग कर रहे है।