वाहन चोर गिरोह का सरगना गिरफ्तार चोरी के वाहन जब्त

वाहन चोर गिरोह का सरगना गिरफ्तार चोरी के वाहन जब्त

राउरकेला पुलिस ने चार पहिया और दो पहिया वाहन चोरी की एक रैकेट श्रृंखला का पर्दाफाश किया है। यह चोरीयां राउरकेला पुलिस जिला अंतर्गत आनेवाले विभिन्न थाना क्षेत्रों में घटित हुई है । राउरकेला पुलिस के अनुसार आरोपी कन्हू नायक एक अनुभवी और आदतन आपराधी है। उनके दो साथी अनुप मुंडा और एमडी गुलजार जिन्होंने रघुनाथपली थाना क्षेत्र,टांगरपाली थाना क्षेत्र में बोलेरो कार और मोटरसाइकिल की चोरी की है। 


पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है और उनपर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
राउरकेला पुलिस के अनुसार कान्हू नायक पर विभिन्न थाना में तकरीबन चार दर्जन मामले दर्ज है।