लोगों का ओक्सिजन स्तर मापा गया

लोगों का ओक्सिजन स्तर मापा गया

राजीव कुमार ( संवाददाता )

कोविड-19 को देखते हुए आम आदमी पार्टी के छात्र युवा संघर्ष समिति (CYSS) की ओर से आज राऊरकेला के सेक्टर 22 स्थित मिनी स्टेडियम के निकट छा,यु.स.स. के  जिला सचिव दीपक बिश्वाल के नेतृत्व में आक्सीजन जाँच अभियान चलाया गया।इस अभियान के तहत ओक्सिमिटर कि सहायता से लोंगों का ओक्सिज़न स्तर मापा गया | कार्यक्रम का शुभारम्भ पार्टी के जिला अध्यक्ष विनय तिवारी ने किया । इस अवसर पर पार्टी की ओर से लंबोदर महान्त, पार्थ सारथी दास और छा,यु.स.स. की ओर से विश्वजीत बेहेरा, सच्चिदानंद मिश्रा, राजकुमार तिर्की, अमित एक्का, शुभम महारणा,आदित्य गुप्ता आदि उपस्थित थे।