रेलपटरी पर दो हिस्से में बंटा मिला सुपरवाइज़र
जांजगीर और चांपा जिले के नैला कोयला साइडिंग में सुपरवाइजर का काम कर रहे राम गोपाल टंडन, उम्र 26 साल, की मालवाही ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना मध्यरात्री के बाद लगभग 4 बजे की बीच घटित हुई है। रेल पटरी में शव दो टुकड़ों में बंटा हुआ मिला है। कोयला साइडिंग में काम करने वाले लोगो द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। नैला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को शव परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा।
मिली जानकारी अनुसार,मृतक राम गोपाल टंडन शारदा मां लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड में सुपवाइजार का काम करता था। उसे काम करते हुए अभी 5 दिन ही हुई थी। वह रात्रि के चौथे पहर लगभग 4 बजे कोयला साइडिंग पर ड्यूटी में था। जहाँ वह रेलपटरी पर बैठा हुआ था,तभी एक मालवाही ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसका शरीर दो हिस्सो में बंट गया और रेलवे पटरी पर पड़ा रहा। जिसे आज सुबह कोयला साइडिंग में काम करने वाले लोगो ने देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी।
सूचना पाकर नैला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा । जहाँ पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।





