राष्ट्रपति के अपमान पर भाजपा का विरोध
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान को लेकर राजगांगपुर भाजपा के ओर से विरोध प्रदर्शन व कुश पुतलिका दहन
राजगांगपुर :- 29 जुलाई
शुक्रवार को राजगांगपुर स्थित सुभास चौक मे शाम 4 बजे नव निर्वाचित महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान को लेकर राजगांगपुर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ओर से विरोध प्रदर्शन व कुश पुतलिका दहन किया गया |
उक्त विरोध प्रदर्शन राजगांगपुर भाजपा के नगर मण्डल अध्यक्ष शंकर सिंह के नेतृत्व मे की गई | आपको बता दे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के अपमान को लेकर भाजपाइयों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया | उक्त विरोध प्रदर्शन के दौरान कॉंग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी का कुश पुतलिक राजगांगपुर स्थित सुभास चौक पर दहन किया गया |
विरोध प्रदर्शन के दौरान कुलदीप सिंह, हेमंत सिंह, उपेन्द्र प्रधान, राजेन सोनी, सुभद्रा राऊत, स्वेता अग्रवाल, अरविन्द साहू, शंकर माझी, महेंद्र माझी, मधूसमिता राऊत, कुंदन सिंह, चितो सहित काफी संख्या मे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे |





