राजकोट में हुई ओडिशा के मजदूर की मौत
सुशांत मलिक (संवाददाता)
नौकरी पाने के लिए ओड़िशा के कालाहाण्डी जिला से राजकोट गए एक मजदूर युवक की शुक्रवार को मौत हो गई. मृतक कालाहांडी जिला, कार्लामुंडा ब्लॉक, गजहल पंचायत के गजहल गांव निवासी ईशान बिवार (33) था।
कुछ महीने पहले इशान गुजरात के राजकोट में मजदूरी करने के लिए गया था। वह एक संस्था में काम करता था. मालूम हो कि ईशान की गुरुवार को काम करने के दौरान मौत हो गयी. परिवार के लोगों को खबर मिलने के बाद गांव में मातम का माहौल बन गया है। उधर पति की मौत की खबर सुनने के बाद पत्नी संजू सुना बीमार पड़ गयी और उसे कार्लामुंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
परिजनों ने बताया कि घटना की जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता चिन्मय मिश्र और रिंकू बाग के राज्यसभा सांसद सुजीत कुमार को देने के बाद जिला प्रशासन के प्रयास से शव शनिवार को उनके गांव गजहल पहुंचेगा. ईशान परिवार का एकमात्र कमाने वाला था। ईशान की मौत के बाद परिवार पूरी तरह से टूट गया है।
मृतक ईशान का 9 और 7 साल के दो बेटे और पत्नी हैं। लोगों द्वारा यह मांग की जाती है कि सरकार परिवारों को तत्काल वित्तीय सहायता प्रदान करे।





