राउरकेला में लगने जा रहा है सरस मेला

राउरकेला में लगने जा रहा है सरस मेला

राउरकेला में जनवरी 2023 में लगने वाले क्षेत्रीय सरस मेले को लेकर प्रशासन की ओर से बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में  जिलाधिकारी डॉ. पराग हर्षद गवली शामिल हुए,उन्होने अधिकारियों को अग्नि सुरक्षा, पार्किंग, यातायात प्रबंधन, पेयजल और स्वच्छता पर ध्यान देने का निर्देश दिया।

 मेले का आयोजन राउरकेला के भंज भवन प्रांगण में किया जाएगा। यह मेला  यह 15 जनवरी से 27 जनवरी तक चलेगा।  इसमें 250 से ज्यादा स्टॉल होंगे।  मेले में सुंदरगढ़ सहित विभिन्न जिलों व राज्यों की महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्य अपना माल बेच सकती हैं।

 बैठक में राउरकेला के अतिरिक्त जिला आयुक्त और महानगर निगम आयुक्त डॉ. शुभकर महापात्र, जिला परिषद के मुख्य विकास अधिकारी और कार्यकारी अधिकारी मनोज सतवान महाजन, अतिरिक्त जिला आयुक्त अभिमन्यु बेहरा और ओरमास के संयुक्त कार्यकारी अधिकारी सुजय कर ने भाग लिया।