युवक की पत्थर से कूच कर हत्या
अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ)
अंगुल जिला के तालचेर प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले डेरा हाटिंग में रेल पटरी के किनारे एक नाले में युवक का शव मिलने से अंचल में सनसनी फैल गई है।
परिजनो का कहना है कि उक्त युवक को असामाजिक तत्वों द्वारा पत्थर से कूच कर हत्या करने के बाद रेल पटरी के किनारे बने नाले में फेक दिया गया है। मृतक की पहचान डेरा पाणि हाटिंग अंचल के संतोष गिरी के रूप में हुई है।
मृतक पिछले सोमवार से लापता था। आज मृतक की माँ कोयला लेने के लिए रेल पटरी होते हुए जा रही थी कि उन्हें संतोष का चप्पल दिखा, तो उन्हें कुछ संदेह हुआ। उनकी नजरे बेटे की तलाश में चारो ओर घूमने लगी। इसीक्रम में उन्हें अपने बेटे का शव नाले में पडा़ दिखा और घटना स्थल पर रक्त से सनी एक पत्थर पड़ा हुआ दिखा। उस स्थान पर कई जगह रक्त पड़ा हुआ था। घटना स्थल पर ऐसा दृश्य देखकर संदेह किया जा रहा है कि किसी असामाजिक लोग द्वारा पत्थर से कूच कर उसकी हत्या करने के बाद उसे नाले में फेक दिया गया होगा।
कोलियारी पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है।





