मौत के मुंह में जाने से बाल बाल बचा मोटरसाइकिल सवार 

मौत के मुंह में जाने से बाल बाल बचा मोटरसाइकिल सवार 

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)

 तालचेर के कंडल पचायत अंतर्गत आनेवाले तालबेड़ा ग्राम निवासी अमित त्रिपाठी (40) अपनी मोटरसाइकिल से बांकोधरा के रास्ते राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 149 से होते हुए अपने घर लौट रहा था। कि तभी सामने से आती हुई एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

पर कहते है ना कि "जाको राखे साइंयां मार सके ना कोई" की तर्ज पर वह मौत के मुँह में समाने से बाल बाल बच गया। 
 अक्सर मीडिया की सुर्खियाँ बनता यह राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 149 तालबेड़ा से बंउरपाल तक लगभग 14 किलोमीटर तक का राजमार्ग यम का द्वार बन गया है। 
 तालचेर के लोगों के लिए यह 14 किलोमीटर तक की सड़क एक अभिशाप बन गई है। इस सड़क पर रोजाना हजारों भारी वाहनों की आवाजाही के कारण सड़क उबड़-खाबड़ हो गई है,तथा धूल और धुएं के कारण दिन में भी सड़क ठीक से दिखाई नहीं देती है।  चूँकि यह राजमार्ग बड़ी संख्या में भारी वाहनों के लिए अक्षम लग रही है, क्योंकि सड़क संकरी और अगम्य है।
यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस सड़क पर दुर्घटनाओं के होने के वावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग अधिकारियों की नींद नहीं खुल रही है, जबकि दुर्घटनाओं की संख्या हर दिन बढ़ती ही जा रही है।  
ऐसा बताया जाता है कि इस सड़क को 4 लेन में बदलने के लिए कुछ प्रभावित लोगों को एक साल पहले ही नोटिस देकर भुगतान कर दिया गया है।  हालांकि, जमीन मुआवजे की प्रक्रिया कब पूरी होगी और 4 लेन सड़क कब बनेगी, इसे लेकर स्थानीय लोग असमंजस में हैं.  इसलिए युद्ध स्तर पर तुरंत इस सड़क को 4 लेन में तब्दील नहीं किया जाता है तो न जाने और कितनो की बली चढ़ जाएगी। ये तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।