मीडिया में प्रकाशित खबरो के बाद औषाधालयो में पडा़ छापा
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर में नशीले दवाओ की बिक्री को लेकर मीडिया में बारंबार खबरे प्रकाशित होने से तालचेर की दवा दुकानों पर औषधि निरीक्षक ने छापामार कर तलाशी,जरूरी कागजातो की भी जांच की गई, और कुछ दवाओं को अपने साथ जाँच के लिए साथ ले गए।
इस छापेमारी में अंगुल जिला औषधी निरीक्षक, तालचेर के स्वास्थ्य अधिकारी, तालचेर के अतिरिक्त उप जिलापाल, व स्थानीय पुलिस शामिल थे।
इस खबर के बाद शहर के कुछ असाधु दवा व्यवसायीयो में डर का माहौल देखा जा रहा है।





