महाकुंभ जा रहे यात्रीयों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत

महाकुंभ जा रहे यात्रीयों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत

प्रयागराज के त्रिवेणी संगम तट पर आयोजित महाकुंभ में पवित्र स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की बोलोरो वाहन और एक बस के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई ,जिसमें 19 लोग घायल हो गए और बोलोरो सवार कोरबा निवासी लगभग 10 लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई। 

प्राप्त सूचना के अनुसार उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बोलेरो की बस से टक्कर हो गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 19 लोग घायल हैं। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बोलोरो में सवार होकर श्रद्धालु संगम स्नान करने के लिए महाकुंभ आ रहे थे कि प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर मेजा इलाके में रात ढ़ाई बजे उक्त बोलेरो एक बस के साथ टकरा गई, यह दुर्घटना इतना तिब्र था कि बोलेरो का आगे का हिस्सा टूट गया,और बोलेरो में सवार कई यात्री छिटक कर यहाँ वहां जा गिरे, और बाकी बोलेरो में ही दबकर फंस गए,इस दुर्घटना में बोलेरो सवार सभी यात्रीयों की मौत हो गई। वही बस में सवार कई यात्री घायल हुए हैं। यह बस प्रयागराज से मध्य प्रदेश को जा रही थी। शवों को बोलेरो से निकालने में ढाई घंटे का समय लगा।

स्थानीय पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा और जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।