मनोहरपुर में मलेरिया जागरुक अभियान

मनोहरपुर में मलेरिया जागरुक अभियान

गोवर्धन ठाकुर (संवाददाता) 

पश्चिम सिंहभूम जिले के मलेरिया प्रभावित क्षेत्र मनोहर के सारांडा एवं सुदूरवर्ती अंचलों में मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तत्वधान में  मलेरिया रोकथाम के लिए एक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। 

इसक्रम में आज बुधवार के दिन मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मलेरिया जागरूकता अभियान दल को स्थानीय जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव ने हरी झंडी दिखाकर सारंडा के लिए रवाना किया। यह जागरूकता अभियान का आयोजन राष्ट्रीय मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम सिन्नी संस्था के द्वारा किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम के आयोजन की मुख्य बात यह है कि सारंडा के सुदूरवर्ती अंचल गंगदा, छोटानागरा, जामकुंडीया, चिड़िया, ममार, जोजोगुटू, दोदारी आदि विभिन्न गांवों समेत मलेरिया प्रभावित चुरगी गांव में मलेरिया उन्मूलन को लेकर प्रत्येक दरवाजे में जाकर जागरूकता जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान के शुभारंभ में उपास्थित मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ.अनिल कुमार, मलेरिया निरीक्षक हरविंदर कुमार, सिन्नी संस्था के ब्लॉक समन्वयक चांदनी कुमारी, बीपीएम यशवंत कुमार, एट्मोलॉजिसट सुपर्णों राय समेत संबंधित स्वास्थ्यकर्मीगण उपस्थित थे।