मध्यान भोजन खाकर विद्यार्थी अस्वस्थ
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर बाणूपाडा़ स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय में मध्याह्न भोजन खाकर विद्यार्थीयो अस्वस्थ हो गए।
प्राप्त सूचना के अनुसार राजगांगपुर के बाणूपाडा़ स्थित सरकारी विद्यालय में मध्याह्न भोजन खाकर 15 विद्यार्थी अस्वस्थ हो गए। इन विद्यार्थीयो को भोजन के बाद से ही उल्टियाँ होने लगी,इन सभी ने भोजन में भात के साथ अंडा खाया था। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अस्वस्थ छात्रों को एंबुलेंस की सहायता से राजगांगपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए ,स्वास्थ्य केंद्र में सभी का उपचार किया गया। सयय रहते उपचार मिलने से विद्यार्थीयो को राहत मिली। विद्यार्थीयो के अस्वस्थ होने की सूचना मिलते ही प्रखंड़ शिक्षा अधिकारी सरिता सरोनिया अन्य शिक्षाधिकारीयो एवं शिक्षक, शिक्षिकाओं समेत बिद्यार्थियो की सुद लेने अस्पताल पहुँचे।





