बोलेरो में गाँजा तस्करी करते पाँच गिरफ्तार
सुशांत कुमार मल्लिक (संवाददाता)
सड़क मार्ग से होते हुए एक बोलेरो सवारी वाहन में ओडिशा से केरल तस्करी कर ले जाते हुए 8 किलो गाँजा बलांगीर जिले के गुडभेला प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले तुसुरा थाना क्षेत्र के तुसुरा तेल नदी कालाहांडी सीमा पर पुलिस ने 8 किलो गांजा जब्त कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में केरल राज्य के पीलीपुरम थाने के हुसैन पीएम, केरल राज्य के मनुराओ ईस्ता के मोहम्मद असिक, कालाहांडी जिले के एम. रामपुर थाना क्षेत्र के डुंगुरगुड़ा,निवासी कान्हा बाग, सुब्रत मिश्र और झारमुंडा (करलामुंडा) के उजल साहू शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार तुसुरा तेलनदी मार्ग पर तुसुरा पुलिस वाहन की चेकिंग कर रही थी, तभी एक बोलेरो वाहन क्रमांक "ओआर 08ई 7986" तेज गति से आ रही थी. शक होने पर पुलिस ने उक्त वाहन की तलाशी ली। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उक्त वाहन में पीछे दो बैग लदे हुए थे। बाद में उक्त गाँजा का तुसूरा तहसीलदार रविन्द्र पटेल की उपस्थिति में वजन कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पाँचो आरोपीयो को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। उक्त बोलेरो वाहन को पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया है।इस छापेमारी में सहायक निरीक्षक भानुप्रिया मोहंती, सहायक निरीक्षक कमल लोचन मांझी, अतिरिक्त सहायक निरीक्षक युगेश धरुआ, सिपाही सुदाम सा, विजया नंद मांझी, निराकार भोई, मंगला मड़कामी आदि ने सहयोग किया।





