बिना अनुमति दूसरे के घर में ताज़िया बैठाने का बजरंगदल ने किया विरोध

बिना अनुमति दूसरे के घर में ताज़िया बैठाने का बजरंगदल ने किया विरोध

विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष दिनेश मिश्रा के नेतृत्व में बजरंग दल के द्वारा उप जिलाधिकारी हर्रैया को ज्ञापन शौपा गया।इस ज्ञापन के चार प्रमुख बिंदु थे जिसमें-

1.परशुरामपुर बाजार में विजय विश्वकर्मा की घर में जबरदस्ती ताजिया बैठने का दुराग्रह ;

2.कई स्थानों पर हो रहे अवैध मस्जिद निर्माण एवं न्यायालय के निर्देशों से कहीं अधिक मस्जिदों से हो रहे ध्वनि प्रदूषण का प्रकरण मुख्य रूप से शामिल था। दिनेश मिश्रा ने बताया कि विजय विश्वकर्मा के घर के अंदर उनकी इच्छा की विपरीत ताजिया किसी भी कीमत पर नहीं बैठना चाहिए एवं उपयुक्त बिंदु पर त्वरित कार्यवाही होनी चाहिए |।

बजरंग दल का नेतृत्व करते हुए बजरंग दल के संयोजक प्रवीण सिंह ने कहा कि किसी भी हिंदू पर हम उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे जबरदस्ती और किसी के दुराग्रह पर बिना उसके अनुमति के हम ताजिया नहीं बैठने देंगे ज्ञापन शौपने वालों में बजरंग दल के सहसंयोजक अजय कन्नौजिया, अखिलेश पाठक, लल्ला, राष्ट्रीय स्वयंसेवक  संघ के सुनील त्रिपाठी, अजीत सिंह, डॉक्टर विनोद मंदिर, अर्चक पुरोहित के संपर्क प्रमुख लव कुश, बजरंग दल सुमित, अमित, हर्रेया के नगर अध्यक्ष संतोष, नगर मंत्री कुंदन कसौधन, नगर संयोजक अमित, नगर शह मंत्री सोमनाथ, जय केसरवानी, सूरज गुप्ता आदि शामिल थे।