बिदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार स्कूटी जब्त 

बिदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार स्कूटी जब्त 

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

तालचेर के बघुआबोल अंचल निवासी सत्यजित भूतिया एक शराब दुकान से गैरकानूनी तरीके से दो पेटी बिदेशी शराब एक स्कूटी में लाद कर ले जा रहा था। 
किसी सूत्र से जानकारी पाकर कोयलारी थाना की पुलिस ने उक्त स्कूटी को रोकर जांच की तो खबर सही पाया। 
पुलिस ने सत्यजित भुतिया को गिरफ्तार कर कोर्ट चालान कर दिया है,और स्कूटी और शराब को अपने कब्जे में ले लिया है। 
ऐसे में शराब लेकर जा रहे व्यक्ति पर ही पुलिस की कार्यवाही होना कई प्रश्नों को जन्म दे रही है। क्योंकि शराब दुकानदार पर भी कार्यवाही होनी चाहिए थी जिसने इतने अधिक परिमाण में एक व्यक्ति बिशेष को शराब बेची। 
तालचेर ही नही सभी जगह यह देखने को मिलती है कि सरकार द्वारा अनुबंधित शराब दुकाने अपने आसपास के क्षेत्र के ढा़वो या अन्य दुकानो में अपने सह पर सरकार द्वारा निर्धारित मुल्य से अधिक किमत पर शराब बिकवाने का काम करते है। और पुलिस सब जानते हुए भी मौन रहती है। ऐसे में एक व्यक्ति बिशेष पर ही कारवाई करना तालचेर में चर्चा का विषय बन गया है।