पैड़ा वाले बाबा गोविंद दास ने फेसबुक लाइव के दौरान खाया जहरीला पदार्थ

पैड़ा वाले बाबा गोविंद दास ने फेसबुक लाइव के दौरान खाया जहरीला पदार्थ

पैड़ा वाले बाबा गोविंद दास ने फेसबुक लाइव के दौरान खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर; धीरेंद्र शास्त्री का कार्यक्रम न करा पाने से थे परेशान

बस्ती। जिले के प्रसिद्ध पैड़ा वाले बाबा गोविंद दास द्वारा आश्रम में फेसबुक लाइव के दौरान कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाने की घटना से हड़कंप मच गया। घटना के बाद आश्रम में मौजूद सहयोगियों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लाइव के दौरान बाबा के मुंह से बार-बार "मैं हार गया" शब्द निकल रहे थे, जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठा लिया।

बस्ती में धीरेंद्र शास्त्री का कार्यक्रम कराने का उठाया था बीड़ा

बताया जा रहा है कि बाबा गोविंद दास ने बस्ती में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कार्यक्रम करवाने का बीड़ा उठाया था। इसके लिए वह लंबे समय से प्रयासरत थे, लेकिन उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा था। सूत्रों के अनुसार, अपने ही लोगों के बीच कार्यक्रम को लेकर ग्लानि और सहयोग न मिलने के कारण वह काफी दिनों से मानसिक तनाव और अवसाद में थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी हताशा में आकर उन्होंने यह कदम उठाया हो। हालांकि, इसके पीछे के वास्तविक कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उनके करीबी बताते हैं कि बाबा समाज और सनातन धर्म के कार्यों के लिए हमेशा समर्पित रहे हैं। ऐसे में समाज के लिए समर्पित व्यक्तियों को अकेला छोड़ने के बजाय बढ़-चढ़कर सहयोग और संबल देने की जरूरत है, ताकि कोई भी व्यक्ति खुद को हारा हुआ महसूस न करे। फिलहाल बाबा का इलाज चल रहा है और उनके समर्थकों में चिंता का माहौल है। पुलिस और प्रशासन द्वारा मामले की जानकारी ली जा रही है।