पेड़ गिरने से स्कूल की चारदीवारी छतिग्रस्त
तेज हवा और बारिश का कहर: प्राथमिक विद्यालय छावनी की चारदीवारी पर गिरा पेड़, दीवार क्षतिग्रस्त
विक्रमजोत, बस्ती। लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण विकास क्षेत्र विक्रमजोत के प्राथमिक विद्यालय छावनी में कई पेड़ गिर गए । एक पेड़ विद्यालय की चारदीवारी पर गिरा ,पेड़ विद्यालय की चारदीवारी पर गिरने से चारदीवारी का एक हिस्सा टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय विद्यालय बंद था, जिसके कारण किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पेड़ गिरने से विद्यालय परिसर की चारदीवारी को नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र में लगातार बारिश के साथ चल रही तेज हवाओं का असर अन्य स्थानों पर भी देखने को मिल रहा है। आसपास के अन्य स्थानों पर भी पेड़ गिरने की सूचनाएं मिल रही हैं। मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए पेड़ों और कमजोर संरचनाओं के आसपास विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।





