पूर्व प्रेमिका को ब्लैकमेल करने वाला पुलिस की गिरफ्त में
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर: युवती को अश्लील तस्वीर भेजकर भयादोहन (ब्लैकमेल) करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
तालचेर कोलियारी पुलिस ने तालचेर के कणीहां गाँव के धुलिया नायक के पुत्र मधुसूदन नायक नामक एक युवक को पूर्व प्रेमिका को भयादोहन (ब्लैकमेल) करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक पर अपने पूर्व प्रेमिका को उसकी अश्लील तस्वीर भेजकर ब्लैकमेल करने का आरोप है।
सूत्रों से प्राप्त सूचना के अनुसार मधुसूदन सन् 2017 में तालचेर के बलंडा़ कालेज का विद्यार्थी था। उस समय उसका कालेज के ही एक छात्रा से प्रेम संपर्क हो गया।
दोनो के बीच प्रेम संबंध परवान चढने लगी थी जिसका फायदा उठाकर मधुसूदन अपने प्रेमिका की कुछ अश्लील तस्वीरें रख ली थी। जिसे उसने अपने प्रेमिका की बहन के पास भेजकर 5 लाख रुपये और शारीरिक संबंध बनाने के लिए अपनी पूर्व प्रेमिका का भयादोहन (ब्लैकमेल) करने लगा।
इस बिषय को लेकर युवती के परिवार पक्ष से थाने में शिकायत की गई थी।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिकायत के आधार पर पुलिस ने मधुसूदन को गिरफ्तार कर कोर्ट चालान कर दिया गया है।





