पालन किया गया रेलवे सुरक्षा बल स्थापना दिवस

पालन किया गया रेलवे सुरक्षा बल स्थापना दिवस

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

आज तारीख 20 सितंबर 2022 ,रेलवे सुरक्षा बल का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। आज सुबह रेलवे सुरक्षा बल थाना राजगंगपुर के प्रभारी निरीक्षक आर एन यादव एवं प्रधान आरक्षक एस के बेहरा रेलवे स्टेशन राजगंगपुर पर औचक गस्त कर रहे थे उसी दौरान एक बच्ची अत्यंत दुखी अवस्था में प्लेटफार्म नंबर 2 के पश्चिमी छोर के एक बेंच पर बैठी मिली । सद्भाव पूर्वक पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अलीशा लकड़ा, उम्र लगभग 15 वर्ष, पिता संजय लाकड़ा, निवासी ग्राम  गरिया मुंडा ,थाना कुतरा, जिला सुंदर गढ बतायी।

आगे पूछताछ करने पर बताई कि वह अपने अभिभावकों द्वारा डांट फटकार करने के चलते घर से स्टेशन पर कहीं अन्यत्र जाने के लिए आ गई है तथा  वापस घर नहीं जाएगी। उसके बाद उसे समझा-बुझाकर आरपीएफ थाना राजगांगपुर लाया गया।
तथा तुरंत चाइल्ड हेल्प लाइन राउरकेला को सूचना दी गई, सूचना पाकर करीब 8:30 बजे चाइल्ड हेल्प लाइन की एक महिला कर्मचारी  राजगांगपुर स्टेशन पहुंची और बच्ची से बातचीत कर उसके बातों को सुनी। उपरोक्त बच्ची को चाइल्ड लाइन राउरकेला को आगे की कार्रवाई के लिए सुपुर्द कर दिया गया। इस प्रकार  बच्ची के साथ किसी अनहोनी होने से बचा लिया गया।