पहली बारिश से काफी खुश है लोग
अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ)
गर्मी और उमस से उबते लोगों को बारिश की फुहार ने काफी राहत दी है। वही किसानों में भी खुशी देखने को मिल रही है। किसान अपने खेतो की जुताई में लग गये है।
ओडिशा के तालचेर शहर में तीन दिनों से रूक रूक कर हो रही बारिश से शहर का तापमान नीचे जा रहा है। जहाँ लोग गर्मी का अनुभव करते थे और खेतों में जाने के लिए अपने घरों से नहीं निकलते थे। झमाझम बारिश ने लोगों को प्रफुल्लित कर दिया है।
यहाँ स्थानीय लड़कों को पहली बारिश में मस्ती करते हुए देखकर कई लोग खुश हो गए। पिछले दो - तीन दिनों से बारिश हो रही है जिससे वातावरण ठंडा हो गया है। और यह स्थानीय लोगों से सुना जा सकता है यहाँ गर्मी और उमस महसूस नहीं होती है। हालाँकि, अक्षय तृतीय तक वर्षा के आगमन से किसानों के मन में हर्ष और उल्लास भर देता है। वे खेती में लगकर बहुत खुश रहते थे, लेकिन अब ऐसा कम ही देखने को मिलता है।अगर आप आसपास के गांवों में जाएंगे तो किसानों के मुंह से सुन सकते हैं कि औद्योगीकरण और खनन के कारण खेती में प्रगति नहीं हो रही है। हालांकि, आषाढ़ महीने की बारिश के दौरान तालचेर के फास्टगेट रामचन्द्र बाजार में छोटे-छोटे बच्चे बारिश में भीगते नजर आए।





