पंचायत चुनाव में शांतिभंग करने के आरोप में दो लोगों को भेजा गया जेल

पंचायत चुनाव में शांतिभंग करने के आरोप में दो लोगों को भेजा गया जेल

पंचायत निर्वाचन में परिशांति भंग करने पर दो लोगों पर प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही तत्काल प्रभाव से भेजा गया जेल!!

बलरामपुर,17 फरवरी 2025: उप जिला मजिस्ट्रेट शंकरगढ़  द्वारा जानकारी दी गई है कि राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में होने वाले मतदान के एक दिवस पूर्व दिनांक 16 फरवरी की रात 10:30 बजे ग्राम भगवतपुर दौरे पर थे। इस दौरान समसुद्दीन अंसारी पिता जाकिर अंसारी, निवासी ग्राम भगवतपुर एवं शादाब अंसारी पिता सादीर अंसारी, निवासी ग्राम कुसमी के द्वारा तीन वाहन (1बस, 2 कार) में लगभग 15 लोग सवार होकर चुनाव प्रचार-प्रसार कर रहे थे। और वहाँ पर प्रचार-प्रसार को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई थी, जबकि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 में आचार संहिता लागू है। इनके द्वारा प्रचार प्रसार बंद होने के बावजूद भी 15 लोगों को अपने तीनो वाहनों में बैठाकर मतदाताओं को पत्रकार होने का धौस दिखाते हुये परिशांति भंग किया गया जा रहा था। मौके पर एसडीएम के द्वारा टीम के साथ उनके वाहनों की तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर वाहनों मे प्रतिबंधात्मक दवाई प्राप्त हुआ जिसमें अधिक दवाइयां एक्सपायरी हो चुकी थी। जिसके संबंध में पूछताछ करने पर समसुद्दीन ने अवैध रूप से लोगों का ईलाज करना स्वीकार किया गया। साथ ही एसडीएम ने बताया कि नगरपालिका निर्वाचन 2025 अंतर्गत नगर पंचायत कुसमी में  11 फरवरी 2025 को मतदान के दौरान किसी अन्य महिला को बुर्का पहनाकर मतदान केंद्र में वोट डलाने के प्रयास करते पकड़े जाने पर एसडीएम कुसमी द्वारा शादाब खान पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर जेल भेजा गया । मतगणना उपरांत 15 फरवरी 2025 को शादाब खान जेल से रिहा हुआ था एवं समुसद्दीन अंसारी द्वारा एसडीएम कुसमी पर अपनी पत्नी के जमीन संबंधी मामले के लिए अनैतिक दबाव बनाने पर जनवरी माह में समसुद्दीन अंसारी पर प्रतिबंधात्मक कर जेल भेजा गया था।

उक्त कार्यवाही में उप जिला मजिस्ट्रेट शंकरगढ़ आनंद राम नेताम, तहसीलदार डॉ. मोहनलाल भारद्वाज, नायब तहसीलदार गजराज सिंह, पटवारी रविकांत यादव, महेन्द्र कुजुर, पुरंदर यादव, अनुप टोप्पो, गनमैन राजेन्द्र यादव  एवं एसआई रोशन लकड़ा एवं पुलिस बल उपस्थित रहे।