नवरात्रि की शाम जमकर बिकी शराब
राउरकेला के कोयल नगर अंचल में झीरपानी की ओर जानेवाली मुख्य सड़क के किनारे स्थित अंग्रेज़ी शराब के ठेके में नवरात्रि के दिन संध्या के समय शराब खरीदने वालो की अधिक भीड़ देखी गई।

कुछ लोग इस शराब के ठेके के पास व आसपास के बंद दुकानो के आगे तो कुछ लोग दुकानो के पीछे शराब पीते देखे गए।
नवरात्रि के समय अष्टमी, नवमी और दशमी के दिन राउरकेला के विभिन्न पुजा स्थलों में लगने वाले मेले,और रावण दहन देखने के लिए, शहर व आसपास के क्षेत्रों से हजारों लोग आते है, जिससे शहर के सेक्टर अंचल में जनसैलाब उमड़ पडता है। इसलिए पहले ऐसा होता था कि अष्टमी, नवमी और दशमी के दिन प्रशासन के निर्देशानुसार शहर में शराब के सभी ठेको को बंद रखा जाता था।
पर बीते कल नवमी के दिन कोयलनगर में अंग्रेजी शराब का ठेका खुला रहा, इस ठेके में जमकर शराब की खरीदारी हुई।





