नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की दुर्घटना हादसा या शाजिस
बीते कल शनिवार रात तकरीबन 10.00बजने से कुछ देर पहले नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में कई लोग घायल हुए तो कईयों की मौत हो गई।
इस हादसे के बाद से ही आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया।
सोशल साइट एक्स (X) पर तरह तरह के ट्वीट और मीडिया में अनेको तरह की चर्चा एवं खबरें प्रकाशित होने लगी।
एक ओर योगी आदित्य नाथ, अमित साह, नरेन्द्र मोदी जैसे दिग्गज भाजपा नेता घायलों और मृतकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे है तो दूसरी ओर बिपक्ष के नेता कार्यकर्ता शत्तासीन भाजपा पर सारा दोष मढ़कर उसे घेरने में लगी है।

वही सोशल मीडिया में प्रत्यक्ष दर्शीयों के कई ऐसे विडियो देखे जा रहे है जिसमें पीडित यह कह रहे है कि स्टेशन पर जान बूझकर अफवाह फैलाई गई कि फलां ट्रेन दूसरी प्लेटफार्म पर आ रही है, तो अनर्गल नारे लगाए गए प्लेटफार्म और सीढ़ी पर जानबूझकर धक्का मुक्की की गई,जिससे कई वयस्क, बच्चे, महिलाएं भीड़ के पैरों तले दबते चले गए। जैसा कि सभी मीडिया हाउस ने समान बात कही है कि श्रद्धालु महाकुंभ में भाग लेने प्रयागराज जा रहे थे,और रेलवे की माने तो भीड़ अचानक बढ़ गई, ऐसा भीड़ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कभी नहीं देखा गया था।
तो क्या यह सच में हादसा था या इसके पीछे किसी की साजिश थी। ये जांच का बिषय है। रेलवे मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट करके यह जानकारी दी है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।





