दुर्घटना पीड़ितों से मिले सांसद जुएल ओराम

दुर्घटना पीड़ितों से मिले सांसद जुएल ओराम

राउरकेला: जैसे ही यह सूचना मिली कि भुवनेश्वर से राउरकेला जा रही प्रभा नामक यात्री बस राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना ग्रस्त हो गया है और कई यात्रियों का राउरकेला जेपी अस्पताल में इलाज चल रहा है, सुंदरगढ़ के सांसद और संसदीय रक्षा समिति के अध्यक्ष जुएल ओराम ने अस्पताल में उनसे मुलाकात की और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य के बारे में बात की।  उन्होंने डॉक्टर को हर तरह का सहयोग देने का वादा किया है।  उन्होंने इस दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण कहा है।  

भाजपा के जिला प्रवक्ता गंगाधर दास ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि श्री ओराम के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष लतिका पटनायक, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति की कार्यकारी सदस्य पूनिमा केरकेटा प्रमुख रूप से मौजूद थीं।