दुर्घटना का शिकार हुए कर्मचारियों को 50 लाख मुआवजा की मांग

दुर्घटना का शिकार हुए कर्मचारियों को 50 लाख मुआवजा की मांग

अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ) 

दिनांक 11/04/2023 को तालचेर के बसुंधरा क्षेत्र के गर्जन बहाल  मदन में दिनांक 11/04/2023 को एक भीषण दुर्घटना हुई जिसमें एमसीएल के एक अधिकारी व एक कर्मचारी की मौत हो गयी तथा पांच अन्य की हालत गंभीर है। कार्यालय में इंडियन लेबर यूनियन (कोयला खनिक) जेबीसीसीआई सदस्य के लछमा रेड्डी ने इसका खुलासा किया और हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की।

उन्होने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इसी तरह, 11वें वेतन समझौते की नौवीं बैठक 18/04/2023 को सीआईएल के मुख्यालय में आयोजित की जाएगी ताकि वेतन समझौते को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके।  उन्होंने कहा कि अगर यह सफल रहा तो कोयला खदानों में काम करने वाले सभी श्रमिकों को निश्चित रूप से लाभ होगा।  उक्त पत्रकार वार्ता में अखिल भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ, भारतीय मजदूर संघ के उपाध्यक्ष अरुण कुमार प्रधान, तालचेर कोयला खदान मजदूर संघ सुभाष चंद्र प्रधान, तालचेर कोयला खदान मजदूर संघ के महासचिव बीरेन कुमार खिल्लर सहित आनंद आचार्य, अनाना प्रधान, भरत घमटिया, विश्वरंजन पंडा, प्रदीप प्राचार्य सहित बीएमएस के समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे।