तेज गति और असमान्य तरीके से खड़ी वाहनों पर घरघोड़ा पुलिस की कार्यवाही
सूमित जायसवाल (मीडिया प्रभारी)
रायगढ पुलिस इन दिनों शांति श्रृखंला बनाए रखने और सड़क दुर्घटना रोकने के प्रति गंभीर नजर आ रही है। इसी क्रम में रायगढ़ जिले में नव नियुक्त गंभीर एवं संवेदनशील पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने यातायात पुलिस वा जिले के सभी थाना, चौकी प्रभारियों को खतरनाक तरीके से चलने वाले गाड़ियों पर कार्यवाही करने का दिशा निर्देश दिया है। पुलिस कर्मचारी पुलिस कप्तान द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए लगातार जिले में मोटर व्हीकल एक्ट एवं खतरनाक तरीके से सड़क पर खड़ी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है इसी कड़ी में आज घरघोड़ा पुलिस द्वारा मुख्य मार्ग पर गश्त (पेट्रोलिंग) कर खतरनाक तरीके से वाहन खड़ी करने वाले ट्रेलर चालको पर कार्यवाही की । थाना प्रभारी के निर्देशन पर सहायक पुलिस निरीक्षक राजेश मिश्रा हमाराह कर्मचारियों के साथ कंचनपुर चौक के पास तेज रफ्तार से चलने वाले गाडियों पर कार्यवाही की।

जिसमे 5 ट्रेलर में 283 आईपीसी तथा 5 भारी वाहनों पर एमवी एक्ट के तहत कार्यवाही कर 6,600 रुपये समन शुल्क की वसूली की गई है।धर्मजयगढ़ मंडल पुलिस अधिकारी धर्मजयगढ़ दीपक मिश्रा द्वारा धरमजयगढ़ अनुविभाग के सभी थाना, चौकी प्रभारियों को लगातार धारा 283 आईपीसी, शराब पीकर वाहन चलाने वालों , तेज गति से वाहन चलाने वालों पर नियमानुसार मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है ।





