तालचेर में लाखो का ब्राउनसुगर जब्त और तमंचे के दमपर लूट 

तालचेर में लाखो का ब्राउनसुगर जब्त और तमंचे के दमपर लूट 

अनुराग आचार्य

तालचेर के अबकारी निरीक्षक अनीता ओझा के नेतृत्व में अबकारी विभाग की ओर से की गई विभिन्न स्थानो पर छापेमारी में लाखो का ब्राउनसुगर बरामद होने की जानकारी मिली है। इस मामले में संलिप्त तालचेर थाना अंतर्गत आनेवाले रेमुआ अंचल के बीजू पटनायक को अबकारी विभाग ने गिरफ्तार कर कोर्ट चालान कर दिया है।
वही तालचेर में एक और घटना सामने आई है जिसमें बंदूक दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। यह घटना है तालचेर के गोडीबंध रास्ते की जहाँ कुछ दिनो से लूट की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। 
बीतीरात गोडीबंध अंचल के विश्वनाथ साहू रात्रि के 9 बजे मोटरसाइकिल से तालचेर से अपने घर की ओर लौट रहे थे कि उन्हे बेलपडा़ चौक के निकट कुछ   असामाजिक तत्वों ने रोकने को कहा जिसपर श्री साहू नही रुके और आगे बढ़ गए यह देख लूट के इरादे से वहाँ खडे़ लोगो ने हवा में एक गोली दाग दी (हवाई फायर)फलस्वरूप श्री साहू डर से रुक गए इस पर उनलोगो ने श्री साहू से कुछ कहे बिना उसके बटुए (पर्स) में रखी दो हजार रुपये लेकर वहां से तेजी से भागने लगे, और कुछ दूरी पर जाकर दुर्घटना ग्रस्त हो गए। यह देख स्थानीय लोग उनकी ओर लपके। लोगो को अपनी ओर आता देख दो लूटेरे वहाँ से भागने में सफल रहे पर एक पकड़ा गया जिसे लोगों ने जमकर पीटने के बाद तालचेर थाना के सुपुर्द कर दिया।