तालचेर में बालू माफिया सक्रिय
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर से होकर गुजरने वाली ब्राह्मणी नदी से बालू खनन के लिए ठेका न होने से अंघल में बालू की भारी कमी हो गई जिससे निर्माण कार्य में रूकावटे आ रही है।
ऐसे में चोरी से अपने पास रख कर बालू माफिया मनमाने किमत पर बेच रहे है।
बालू घाट का ठेका हुआ नही, बालू का डीपो उठा दिया गया है। ऐसे में तालचेर के रेमुआ ग्राम में अवैद्य डिपो में बालू इकट्टा कैसे हुआ और कैसे इसे बेचा जा रहा है यह प्रश्न आज अंचल में चर्चा का विषय बना हुआ है।
प्रश्न यह भी उठता है कि क्या इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को नही है। तहसीलदार को इसकी खबर है या जानबूझ बेखर है।





