तालचेर में थमने का नाम नही ले रहा है चोरी की वारदात 

तालचेर में थमने का नाम नही ले रहा है चोरी की वारदात 

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

ओड़िशा के अंगुल जिला अंतर्गत आनेवाले तालचेर शहर में इन दिनों चोरी के मामले थमने का नाम नही ले रहा है। 

तालचेर में कोयलारी थाना की पुलिस ने एक युवक को मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने जितुन बेहरा नामक 26 वर्षीय युवक को हाटोतोटा से गिरफ्तार किया हैं ,जितुन बेहरा से संदेह के आधार पर पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने से मोटरसाइकिल चोरी की घटना का खुलासा हुआ है। 
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा चोरी गए मोटरसाइकिल को जब्त कर उक्त युवक को कोर्ट चालान किया गया है। 
तालचेर अंचल में पिछले कुछ दिनों से मोटरसाइकिल और स्कूटी जैसे दोपहिया वाहन के चोरी में बुद्धि हुई है। 
कुछ दिन पहले तालचेर स्थित बीएसएनएल कार्यालय के निकट संतोष कालोनी से एक के बाद एक छः स्कूटी ग्रिल तोड़कर चोरी की गई। 
एक व्यक्ति के घर से ग्रिल तोड़कर एक बुलेट और स्कूटी चोरी कर ली गई। यह घटना अंचल में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। 
दोपहिया वाहन चोर गिरोह तालचेर के बिभिन्न अंचलो में घूम घूम कर पहले इन वाहनो का पता लगाती है और फिर बडी़ चतुराई से उन वाहनो को उडा़ ले जाती है। 
अंचल में इस तरह हो रही चोरी की घटनाओ से लोगों की रात की नींद खराब कर रखी है।