तपस्वीनी एक्सप्रेस में जुडे़गे राजधानी के कोच
अनुराग आचार्य (संवाददाता)
भुवनेश्वर रेलमंडल की ओर से पूरी से हटिया तक चलने वाली तपस्वीनी एक्सप्रेस में राजधानी एक्सप्रेस के कोच को जोडे़ जाने का फैसला लिया गया है।
वृहस्पतिवार की रात केन्द्रीय मंत्री धरमेंन्द्र प्रधान और केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने तालचर रेलवे स्टेशन में आयोजित एक कार्यक्रम में झंडा दिखाकर तपस्वीनी एक्सप्रेस में जुड़े राजधानी के कोच का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के अन्य अतिथि भाजपा के राज्य संपादक तथा भारत सरकार के राष्ट्रीय लघु शिल्प निगम के निर्देशक कालिंदी सामल ने फ्लैगआफ किया, इस अवसर पर उन्होने कहा की केंद्र की मोदी सरकार ने ओडिशा को रेलवे क्षेत्र में प्रचूर अर्थ उपलब्ध कराया है। आगे उन्होने केन्द्रीय मंत्री धरमेंद्र प्रधान और अश्विनी वैष्णव का धन्यवाद अर्पण किया।
इस कार्यक्रम में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने अपना अहम योगदान दिया। वर्चुअल मोड़ में विडियो कान्फ्रेंसिग के जरिए आयोजित इस कार्यक्रम में सौकडो लोगो ने भाग लिया।





