ड्राइवर महासंघ के बैनर तले दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी

ड्राइवर महासंघ के बैनर तले दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

ओडिशा में हजारों चालको की समस्या को लेकर ओडिशा ड्राइवर महासंघ पिछले दो दिनों से सड़क पर है लेकिन सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंगी रही है।

सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर शहर में ड्राइवर महासंघ के बैनर तले हजारों चालक पिछले 2 दिनो से राजपथ 10 पर अपने 10 सूत्रीय मांगो को लेकर राजपथ पर सड़क अवरूद्ध कर बैठे हुए हैं, 48 घंटा बीत गया है, लेकिन राज्य सरकार इन ड्राइवरों की समस्या पर कान बंद कर कुझभकर्णी नींद से सोई हुई है।  अभी तक ड्राइवरों से मिलने का समय या इन लोगों की समस्या को सुनने का समय नहीं दी है।

हजारों की संख्या में ट्रक एवं विभिन्न परिवहन राष्ट्रीय राजमार्ग पर देखने को मिल रहा है लेकिन सरकार सारी बात को जानते हुए अभी तक ड्राइवरों से किसी प्रकार की वार्ता नहीं की है। ड्राइवरों का कहना है कि जब तक हमारी मांग पर विचार नहीं किया जाएगा तब तक हम रोड रास्ते पर इसी तरह बैठे रहेंगे सब को सुरक्षित पहुंचाने वाले  एवं सभी सामग्री आप तक पहुंचाने वाले ड्राइवर आज अपनी मांग को लेकर रोड रास्ते पर बैठे हैं लेकिन उन्हीं के द्वारा चुने हुए नेता उनसे मिलने 48 घंटा बाद भी नहीं आए ड्राइवर संघ इसे लेकर पूरी तरह अस्वस्थ है कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होती हम इसी तरह रोड रास्ता पर बैठे रहेंगे अब देखना यह होगा कि 48 घंटा बीत जाने के बाद भी सरकार के किसी अधिकारी का ड्राइवरों के संग वार्ता होती  या ड्राइवर यू ही रोड रास्ता पर ही अपने मांग को लेकर अडे रहेंगे।