डालमिया सीमेंट ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
स्थानीय वीर बिरसा स्टेडियम में डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड की ओर से 76वां स्वाधीनता दिवस मनाया गया l इसमें डालमिया- ओसीएल रीफ्रैक्टरी के वरिष्ठ कर्मचारी सुनील कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में योगदान देकर राष्ट्रीय ध्वज को फहराया एवं गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया l इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित दर्शकों को स्वाधीनता दिवस की 76वीं वर्षगांठ की सुभकामनाएँ दी और देश तथा देश के महान इतिहास के प्रति सम्मान अर्पण किया l संयंत्र के कम सुरक्षा कर्मियों को लेकर इस साल का स्वाधीनता दिवस मनाया गया l
इस अवसर पर डालमिया विद्यालय के मैट्रिक एवं प्लस टू परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं के नाम तथा 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत हर घर तिरंगा थीम पर आधारित इंटर स्कूल ड्राइंग प्रतियोगिता के विजेताओं के नाम बुलाए जाने के साथ उनके पुरस्कार को उनके विद्यालय में भेजे जाने के लिए निर्देश दिए गए l इस पवन अवसर पर डालमिया सीमेंट के नीलाचल पlढ़ी तथा डालमिया ओसीएल रिफ्रैक्टरी के पि.सी अरुण टोपनो को वरिष्ठतम कर्मचारी तथा अपने उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया । वहीँ डालमिया सीमेंट सुरक्षा विभाग के कर्मचारियों को उत्तम सेवा प्रदान करने के लिए सम्मानित किया गया ।
इस वर्ष सरकार की ओर से सभी देशवासिओं को 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम से जुड़कर स्वतंत्रता दिवस मनाने का अनुरोध किया गया था। इस क्रम में डालमिया सीमेंट राजगांगपुर ने अपने परिसर और कारखाने के आसपास के क्षेत्र में तिरंगा उड़ान के साथ-साथ इसका वितरण किया l इसके अलावा गामह डियां एवं इंटर स्कूल पेंटिंग प्रतियोगिता, वृक्षारोपण, तिरंगा रैली, राजगांगपुर रेलवे स्टेशन की रंगाई और सजावट एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर स्वाधीनता दिवस मनाया।डालमिया सीमेंट राजगांगपुर के लोजिस्टिक्स विभाग ने परिवहन कंपनी के कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया । संयंत्र के सामाजिक दायित्व विभाग (सी.एस.आर) द्वारा लांजीबरना खान कार्यालय , पुनर्वास एवं थईथान कॉलोनी और इसके आसपास के गांवों के विभिन्न स्कूलों जैसे प्रोजेक्ट यूपी स्कूल और यूजीएच स्कूल लांजीबरना, शांति चाइल्ड केयर सेंटर और हाई स्कूल रानीबंध, केशरlमल गर्ल्स हाई स्कूल, ज्योत क्लब अलंडा,'वाडी' प्रकल्प के किसानों, स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के सदस्यों और लांजीबरना गांव की किशोरियों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर स्वाधीनता दिवस मनाया गया।
सम्मानित अतिथि के रूप वरिष्ठ कार्यनिर्वाही निदेशक एवं डालमिया सीमेंट भारत लिमिटेड के राष्ट्रीय विनिर्माण प्रमुख गणेश डब्ल्यू जिरकुंटवार, डीसीबीएल के कार्यनिर्वाही निदेशक व राजगंगपुर के यूनिट हेड, चेतन श्रीवास्तव, डालमिया- ओसीएल रीफ्रैक्टरी प्रमुख श्री बीरेंद्र प्रसाद, रीफ्रैक्टरी उप कारखाना मुख्य श्री सेल्वा मुथुकुमार के एवं डालमिया विद्या मंदिर के प्राचार्य जयदेब कर कार्यक्रम में उपस्थित थे। वहीँ अन्य अतिथियों में डॉ नीलाद्री भूषण पाढ़ी, अश्विनी डालमिया, अरविंद सिंह, सुब्रत पटनायक, प्रफुल्ल ओझा सहित संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं अभिभावक उपस्थित थे l डालमिया- ओसीएल रीफ्रैक्टरी मानव संसाधन विभाग के विभोर प्रसाद ने इस कार्यक्रम का परिचालन किया एवं अंत में डालमिया सीमेंट राजगांगपुर मानव संसाधन विभाग के प्रमुख दीपांजन दे ने धन्यवाद अर्पण किया । संयंत्र के एडमिन, इस्टेट, फायर सर्विस एवं सुरक्षा विभाग के कर्मचारियों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया l





