डालमिया सीमेंट का सुरक्षा माह संपन्न 

डालमिया सीमेंट का सुरक्षा माह संपन्न 
डालमिया सीमेंट का सुरक्षा माह संपन्न 

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

राजगांगपुर स्थित डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड में विगत एक माह से चल रहे स्वास्थ्य व सुरक्षा माह का समापन गुरुवार को हो गया l राउरकेला स्थित सहायक निदेशक (कारखाना व बायलर) विभु प्रसाद, उप निदेशक (कारखाना और भाप) उमाकांत सामंतराय एवं डीसीबीएल के कार्यनिर्वाही निदेशक व राजगंगपुर के इकाई मुख्य , श्री चेतन श्रीवास्तव अतिथि के रूप में इस अवसर पर उपस्थित थे l

सर्व प्रथम अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुरुआत की l
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री प्रसाद ने श्रमिकों और अधिकारियों को दुर्घटनाओं के बिना उत्पादन करने की आवश्यकता पर जोर दिया। वहीं दूसरी ओर सयंत्र मुख्य श्री चेतन श्रीवास्तवजी ने कहा "कंपनी ने हमेशा अपने कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है l कारखाना को दुर्घटना मुक्त बनाने के लिए उपस्थित सभी कर्मचारियों एवं अधिकारीयों को शपत दिलाया ओर सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करने का अनुरोध किया l

इस दौरान सुरक्षा पर आधारित तीन नाटक और लघु वीडियो दिखाया गया जिसे उपस्थित लोगों ने काफी पसंद किया l

इस अवसर पर सयंत्र के मानव संसाधन विभाग के मुख्य डॉ बलराम पंडा ने स्वागत भाषण दिया l वहीँ इंजीनियरिंग विभाग के मुख्य अरविंद सिंह ने मासिक सुरक्षा विवरण प्रस्तुत किया l उमाकांत सामंतराय ने सुरक्षा को लेकर अपने विचार रखे l

कार्यक्रम के अंत में सुरक्षा माह में विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया l कार्यक्रम का संचालन यूटिलिटी विभाग के श्री कुमार मिश्रा ने किया l  संयंत्र के एडमिन, राज्य ,अग्नि सेवा एवं सुरक्षा विभाग के कर्मचारियों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया l