ट्रक मालिक संघ को विधायक का एंबुलेंस देने का वादा
ट्रक ओनर एसोसिएशन के स्वागत समारोह में स्थानीय विधायक का आगमन एम्बुलेंस देने का वादा ट्रक ओनर एसोसिएशन के नए पदाधिकारी ने स्वागत समारोह में पुराने पदाधिकारी को किया सम्मानित
सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर शहर के सबसे पुराने और मजबूत संस्था ट्रक ओनर एसोसिएशन जो ट्रक मालिकों के साथ साथ और भी शहर वासिवो को अनेक तरह की सुविधा मुहैय्या करती है इस संस्था द्वारा सभी के लिए एम्बुलेंस , मिर्तक प्रिजर,किसी भी आयोजन में सेवा करना इस संगठन का मुख्य कार्य है जिसे सरकारी अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों द्वारा खूब साराहा जाता रहा है
आपको बता दे की प्रत्येक वर्ष ट्रक ओनर एसोसिएशन की बकायदे चुनाव की जाती है 2007 से लगातार इस संस्था के द्वारा प्रत्येक वर्ष चुनाव करके पदाधिकारी को चुना जाता है और प्रत्येक वर्ष चुने हुए अधिकारियों का शपथ ग्रहण के बाद स्वागत समारोह की जाती है
जिसमें सरकारी अधिकारी के साथ स्थानीय विधायक सेमत अनेक गाण मान्य की उपस्थिति में यह कार्य की जाती है आज ट्रैक ओनर संगठन के मुख्य कार्यालय प्रांगण में इस स्वागत समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक डॉ सी एस राजन एक्का स्थानीय एसडीपीओ अभिषेक पाणिग्रही के उपस्थिति में नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री जगन्नाथ यादव एवं सचिव राकेश नंद के देखरेख में यह सभा का आयोजन किया गया था उपस्थित मुख्य अतिथि डॉ सी एस राजन एक्का ने हर संभव ट्रक ओनर एसोसिएशन का साथ देने की बात रखते हुए अपने फंड से आगामी दिसंबर तक एक एंबुलेंस ट्रक ओनर एसोसिएशन को देने की बात कही
वही ट्रक ओनर एसोसिएशन के ओर से आज के सभा में नव निर्वाचित पदाधिकारी द्वारा पुराने ट्रक ओनर एसोसिएशन के पदाधिकारी को उपस्थित अतिथियों के हाथों सम्मानित कराया गया वही संस्था के प्रथम संयुक्त सचिव रामप्रवेश चौधरी को सम्मानित किया गया और इस संस्था से सदैव जुड़े रहने की बात दोहराई गई ।





