ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को रौदा मौके पर हुई मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को रौदा मौके पर हुई मौत

पेंड्रा में एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार राहगीर को रौंदा।भीषण दर्दनाक सड़क हादसे में राहगीर युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक मौके से फरार हो गया।जिसके बाद सड़क में लंबी जाम लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस, और फरार ट्रक की तलाश और जांच शुरू कर दी है। 

यह घटना गौरेला पेंड्रा मुख्य सड़क मार्ग सेमरा तिराहा महिंद्रा ट्रैक्टर शोरूम पास घटित हुई है। इसके साथ ही अंचल में इस बात पर चर्चा जोरो पर है कि तेज रफ्तार वाहनों में यातायात पुलिस लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है।

इस दुर्घटना में मृत मोटरसाइकिल सवार की पहचान 29 वर्षीय उस्माउल के रूप में हुई है, बताया जा रहा है कि युवक कोलकाता का रहने वाला था और सेमरा में किराए का मकान लेकर, फेरी का काम करता था।