चोरी का रेत लेकर जा रही हाइवा जब्त
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर के बल्हर स्थित संथपाडा़ बालूघाट से एक हाइवा संख्या ओडी 19 डी 5949 बालू लेकर जाते समय तालचेर बाइपास स्थित चौक के निकट एसटीएफ को संदेह होने पर हाइवा को रोकर चालक से आवश्यक कागजात की मांग की गई। चालक द्वारा प्रस्तुत की गई कागजात एसटीएफ ने जाँच में फर्जी पाया।
इसपर कार्यवाही करते हुए एसटीएफ ने उक्त हाइवा को स्थानीय तहसीलदार के हवाले कर दिया। तालचेर में कुछ बालू माफिया ब्राह्मणी नदी के बालूघाट से दिनदहाडे़ ट्रको और हाइवा में चोरी से बालू की ढुलाई कर पैसा बनाने में लगे है वहीं इस तरह बालू चोरी होने से सरकार को राजस्व की हानि हो रही है।





