चुनाव से पहले भाजपा नेता की हत्या

1.भाजपा को  लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी चोट   2.नक्सली हमले में फिर एक बीजेपी नेता की हत्या 3. जनपद सदस्य तिरुपति कटला पर धारदार हथियार से किए गए कई वार 4.बीजापुर में एक शादी समारोह में शामिल होने गए बीजेपी नेता तिरूपति कटला

चुनाव से पहले भाजपा नेता की हत्या

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने बीजेपी नेता को मौत के घाट उतार दिया। नक्सलियों ने बीजेपी नेता तिरुपति कटला पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया जिसमें वो बुरी तरह घायल हो गए,उन्होने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

सूत्रों से प्राप्त सूचना के अनुसार वीओ-जनपद सदस्य और सहकारिता प्रकोष्ठ समिति के संयोजक तिरुपति कटला पर धारदार हथियार से नक्सलियों ने हमला किया. जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. कटला शादी समारोह में शामिल होने तोयनार गांव गए थे। शादी समारोह से निकलते वक्त नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया, घटना तियानार थाना क्षेत्र की है. बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने मीडिया को इसकी जानकारी दी।