ग्राहक सेवा केंद्र में डकैती डालने वाला गिरफ्तार
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
ग्राहक सेवा केंद्र से लूट की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार ,घटना को अंजाम देकर भागे आरैपियों को पकड़ने के लिए जारी ऑपरेशन के बावजूद 3 लुटेरे भाग निकले।
सुंदरगढ़ ज़िला के राजगांगपुर थाना क्षेत्र में आनेवाले सागजोर गांव में पिछले दिनों गुरुवार को हुई ग्राहक सेवा केंद्र में डकैती को अंजाम देने वाले तीन लुटेरे डकैती डालने के बाद जंगल में भाग जाने में सफल रहे। पुलिस ने तीनों लुटेरों को पकड़ने के लिए जंगल में विशेष अभियान चलाया। पुलिस द्वारा पकड़े गए एक लुटेरे को कोर्ट में पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बीरमित्रपुर इलाके के संदीप बेग (29) के रूप में हुई है।
ज्ञात हो कि सागजोर गांव के कुनेन बस्ती स्थित एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र में दोपहर के वक्त 12:00 बजे दो मोटरसाइकिल में 4 लुटेरे आए और बंदूक की नोक पर ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से 30,000 रुपये लूटकर भाग गए।इस लूटकांड़ की सूचना पुलिस को मिलते ही, सड़क पर कडा़ पहरा लगा दिया गया। अंततः राजगांगपुर के कोम्पुआ घाटी में लुटेरों और पुलिस की भिड़ंत हो गयी। इस भिड़ंत में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य तीन आरोपी घने जंगल में भाग निकले। हालांकि पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए रात भर सर्च ऑपरेशन चलाती रही, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। लुटेरों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।
इन आरोपियो पर कुतरा थाना में शस्त्र अधिनियमन के तहत दो प्राथमिकी थाना कांड़ संख्या "152 और 170" और राजगांगपुर थाना में शस्त्र अधिनियम के तहत दो प्राथमिकी थाना कांड़ संख्या 446 और 479 दर्ज है। राजगांगपुर थाना में इन आरोपियो के बिरूद्ध मोटरसाइकिल चोरी का एक मामला थाना कांड़ संख्या 474 दर्ज है।





