गायत्री शक्ति पीठ में नवरात्र का भव्य आयोजन
राउरकेला गायत्री शक्तिपीठ में नवरात्र महोत्सव हेतु संकल्प
राउरकेला के गायत्री शक्ति पीठ में आश्विन नवरात्र का भव्य आयोजन किया जा रहा है। मंदिर प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार उत्सव हेतु दिनांक 21-9-25 रविवार अमावस्या को सुबह 11 बजे शाम 4 बजे ओर पुनः शाम 7 बजे तीन बार संकल्प कराया जाएगा।
दिनांक 22-9-25 की प्रातः 6 बजे से गायत्री महामंत्र का जाप 1-10-25 तक प्रातः 6 बजे तक किया जाएगा।
दिनांक 1/10/25 बुधवार आश्विन शुक्ल पक्ष नवमी को प्रातः 6 बजे से नवरात्र की पूर्णाहुति होगी और प्रातः 10 बजे से कन्या पूजन किया जाएगा।
राउरकेला गायत्री परिवार ट्रस्ट की ओर से राउरकेला वासीयों को इस उत्सव में भागीदारी करने की अपील की गई है।





