कोयला लदी दो ट्रक आपस में टकराए चालक की मौत एक की हालत गंभीर
अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ)
तालचेर शदर थाना अंतर्गत तालबेडा़ गांव के पास बांकोधरा कोलकोरीडोर मार्ग पर बीते कर दोपहर के वक्त कोयला लदी दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, इस दुर्घटना में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है।
मृत ट्रक चालक को काफी मशक्कत के बाद ट्रक से बाहर निकाला जा सका।
दुसरे चालक को जो गंभीर रूप से घायल था उसे स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तालचेर नगर पुलिस मौके पर पहुंच कर दुर्घटना से जुड़ी विभिन्न पहलुओं की जांच की।





