कुआरमुंडा प्रखण्ड कार्यालय में संयुक्त जन सुनवाई की गई  

कुआरमुंडा प्रखण्ड कार्यालय में संयुक्त जन सुनवाई की गई  

आज कुआरमुंडा प्रखण्ड कार्यालय में संयुक्त जन सुनवाई का आयोजन किया गया था।आज की जन सुनवाई में अतिरिक्त जिला कलेक्टर सूरज पटनायक और सुंदरगढ़ पुलिस अधीक्षक अमृतपाल कौर मौजूद थे और उन्होंने लोगों की शिकायतें सुनीं।आज कुल 65 शिकायतें सुनी गईं। जिनमें से 38 ब्यक्तिगत शिकायतें और 26 सामुहिक शिकायतें थीं। इसके अलावा, एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक मदद के लिए आवेदन किया था। आज मिली मुख्य शिकायतों में रोड क्रॉसिंग की समस्या, पेंशन, बिजली की समस्या, राशन कार्ड की समस्या, पीने के पानी की समस्या आदि शामिल थीं।आज की संयुक्त जन सुनवाई में मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरंजन साहू, पनपोष  सब-डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर चंद्रकांत मल्लिक, कुआरमुंडा प्रखण्ड विकास अधिकारी डॉ. जगदीश चंद्र महानंद और सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।