काले बिल के बिरोध में उतरे पुर्व अर्धसैनिक बल

काले बिल के बिरोध में उतरे पुर्व अर्धसैनिक बल

प्रैस विज्ञप्ति :नई दिल्ली 
पूर्व अर्धसैनिक सीआरपीएफ शौर्य को नमन करने व काले बिल का विरोध दर्ज करने हेतु 9 अप्रैल को बापू की समाधि स्थल राजघाट पहुंचेंगे, 
अलायंस कोर कमेटी द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय किया कि जब बहरी सरकार नहीं सुन रही तो बापू की समाधि में जाने के सिवाय कोई ओर चारा नहीं बचा।  महासचिव रणबीर सिंह द्वारा जारी प्रेसविज्ञप्ति के हवाले से कहा गया कि अपने को राष्ट्रभक्त कहने वाली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुनाए गए ऐतिहासिक जजमेंट को पलट दिया ओर ऑर्गेनाइज्ड सर्विस ए ग्रुप दर्जे के एवज में काला बिल लाकर 13 हजार कैडर अधिकारियों के समयबद्ध पदोन्नति के भविष्य पर हथौड़ा चला दिया। काले बिल के खिलाफ पैरामिलिट्री परिवारों व अधिकारियों के रोष को देखते हुए महासचिव रणबीर सिंह द्वारा राजघाट बापू समाधि पर एक्स पैरामिलिट्री परिवारों पूर्व अधिकारियों व वीरांगनाओं द्वारा 9 अप्रैल शौर्य दिवस के उपलक्ष्य में जवानों के शौर्य को सलाम करने हेतु माननीय प्रधानमंत्री कार्यालय को नोटिस दिया। कोषाध्यक्ष वीएसकदम द्वारा राजधानी एनसीआर व आस पास रहने वाले पैरामिलिट्री परिवारों, वीरांगनाओं, रिटायर्ड अधिकारियों से मार्मिक अपील किया कि आइए राजघाट सरकार की सद्बुद्धि के लिए साथ ही जवानों के शौर्य को नमन करें। 20 लाख पैरामिलिट्री फोर्सेस के जवानों व अधिकारियों के लिए पेंशन, पुनर्वास, पदोन्नति व अन्य सुविधाएं बहुत जरूरी है और सरकार उदासीन है।