कलयुगी चाचा ने अपने ही भतीजी को बनाया हवस का शिकार
आठ माह का गर्भवती होने पर हुआ खुलासा , सजा देने मुखिया ने बैठक बुलाई , कुत्रा थाना में मामला दर्ज ,पिता माता ने की न्याय की मांग !!
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
सुदरगढ़ जिला के राजगांगपुर विधानसभा अंतर्गत कुतरा थाना क्षेत्र में कलियुगी चाचा ने अपने ही नाबालिग भतीजी को हवस का शिकार बनाया . एक दो दिन नहीं बल्कि भय दिखा कर महीनो शारीरिक संबंध बनाता रहा।
बालिका के गर्भवती होने पर आरोपी चाचा की करतूत का भंडाफोड़ हुआ। मुखिया ने आरोपी को सजा दिलाने के लिए बैठक बुलाई , लेकिन आरोपी फरार हो गया . अब कुतरा थाना में आरोपी चाचा के खिलाफ 13/ 22 के तहत दुष्कर्म व पोस्को एक्ट का मामला दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश शुरू कर दी है ।
यह घटना कुतरा थाना अंतर्गत गुलईपडा ग्राम की है ,जहाँ एक चाचा ने अपनी ही 12 वर्षीय नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म जैसे घिनौना काम किया है। इसका खुलासा तब हुआ जब भतीजी गर्भवती हो गई।
ज्ञात हो कि भतीजी पास के ही आवासीय विद्यालय टूडालगा में कक्षा 7 की छात्रा है, नाबालिग की तबीयत खराब होने से स्कूल प्रबंधक द्वारा छात्रा के अभिभावको को स्कूल में बुलाकर इस घटना की पूरी जानकारी दी गई।
नाबालिक की चिकित्सा के लिए लंबे समय तक एक आयुर्वेदिक डॉक्टर के घर पर बने अस्पताल में 9 दिन रखा गया था यहां प्रश्न उठता है की एक आयुर्वेदिक डॉक्टर अपने निजी क्लीनिक पर नाबालिक को 9 दिनो तक क्यों रखा था इसकी जांच जरूरी है, आयुर्वेदिक डॉक्टर विभूति पटनायक स्थानीय कुत्रा अस्पताल में कार्यरत है
पहले तो शर्म के मारे घटना को छुपाने की कोशिश की गई जब घटना उजागर हुई तो इसकी शिकायत स्थानीय कुत्रा थाना में नाबालिक के बड़े पिता एवं पिता ने दी।
पिता का कहना रहा कि घर पर नाबालिग के अकेले रहने से चाचा ने पहली बार उसके पैर - हाथ बांध कर जबरन दुष्कर्म किया , इसके बाद डरा धमका कर महीनों से हवस का शिकार बनाता रहा गत वर्ष नवंबर में नाबालिक लड़की अपने आवासीय स्कूल चली गई आवासीय स्कूल में जब नाबालिक छात्रा की तबीयत खराब होने पर घटना का संज्ञान लिया गया
यह मालूम पड़ने पर आरोपी को सजा देने हेतू बैठक बुलाई गई लेकिन मौके से आरोपी फरार हो गया . इस बाबत कुतरा थाना में एक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया है और पुलिस मामले की जांच - पड़ताल कर फरार आरोपी को तलाश कर रही है . इस घटना को लेकर ग्रामीणों में आरोपी के खिलाफ आक्रोश व तनाव बना हुआ है . वही माता और पिता प्रशासन से न्याय का गुहार लगा रहे हैं खबर लिखे जाने तक आरोपी फरार था ।





