करंट लगने से ठेका श्रमिक की हालत नाजुक परिजनों में आक्रोश

अनुराग आचार्य (व्योरो चीफ) 

महानदी कोलफील्ड  लिमिटेड  के एक विद्युत ठेकेदार के अधीन काम करने वाले एक दैनिक वेतन भोगी मजदूर के विद्युत आघात  से गंभीर रूप से घायल होने की घटना को लेकर इलाके में आक्रोश तेज हो गई है। गंभीर रूप से घायल दैनिक वेतन भोगी की पहचान गणेश पूर्ति के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गणेश पूर्ति ठेकेदार के यहां दैनिक मजदूर के रूप में काम कर रहे थे। पेड़ काटते समय अचानक उन्हें बिजली का करंट लग गया, जिससे वे नीचे गिर पड़े। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें गंभीर हालत में अनुगुल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालात अधिक गंभीर होने पर उन्हें बाद में कटक अस्पताल स्थानांतरित किया गया। वर्तमान में गणेश की स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है और वे एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन रहते हुए जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।

इस घटना को लेकर गणेश के परिवार और स्थानीय लोगों में भारी असंतोष व्याप्त है। घायल मजदूर के इलाज का खर्च उठाने, परिवार को सहायता प्रदान करने तथा इस घटना की जिम्मेदारी किसकी है।इन सभी मुद्दों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इन्हीं मांगों को लेकर पीड़ित परिवार के सदस्यों के साथ स्थानीय लोग भरतपुर महाप्रबंधक कार्यालय के मुख्य गेट के सामने धरने पर बैठ गए हैं। इस मामले में एमसीएल अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार द्वारा क्या कदम उठाए जाते हैं, यह देखना अभी बाकी है।